जन्म : श्रावण शुक्ल 3 संवत् 1943 (3 अगस्त सन् 1886) मंगलवार
जन्म स्थल : चिरगांव (झांसी)
पिताश्री : सेठ रामचरण कनकने “कनकलता“
नामकरण : लाला मदन मोहन जू (नामकरण संस्कार) मिथिलाथिप नन्दिनीशरण (पिताजी द्वारा नाम)
शिक्षा : प्राथमिक शिक्षा चिरगांव, माध्यमिक शिक्षा मैकडोनल हाईस्कूल, झांसी। हिन्दी, संस्कृत, अंग्रेजी, उर्दू तथा बंगला का अध्ययन घर पर।
विवाह : 1895 प्रथम
काव्य रचना: 1898 में बृजभाषा में प्रारम्भ।
प्रथम कृति : 1909 में ' रंग में भंग ' इंडियन प्रेस से।
साहित्य सदन : 1911 में चिरगांव में स्थापना।
भारत भारती: 1912 में प्रकाशित।
1920 : साहित्य सदन प्रेस, चिरगांव की स्थापना।
1932 : ' साकेत ' का प्रकाशन ।
1942 : हिन्दी विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा सम्मानित।
1945 : गुप्त हीरक जयंती द्वारा कलकत्ता में सम्मानित।
1952 : राज्यसभा द्वारा सदस्य मनोनीत।
1954 : भारत सरकार द्वारा 'पदम भूषण' उपाधि से अलंकृत।
1963 : 12 मार्च को राज्यसभा से अवकाश ग्रहण
1964 : राष्ट्रपति राधाकृष्णन द्वारा सम्मान।
1964 : 12 दिसम्बर को चिरगांव में महाप्रयाण।